दशरथ मांझी.
नाम तो सुना ही होगा आपने? वही जिन्होंने पहाड़ काट कर रस्ता बना दिया था. और बाद में है जिन पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म बनी ‘मांझी-द माउंटेन मैन’. इसका एक डायलॉग है
‘जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं’
. ऐसी ही सोच रखने वाले एक व्यक्ति की खबर आई है.
खबर है बिहार के गया से. यहां के लहथुआ क्षेत्र के कोठिलवा गांव में एक शख्स ने अपने गांव में पानी लाने के लिए पहाड़ियों के बीच से नहर निकाल दी है. 70 साल के लौंगी भुइयां नाम के इस शख्स ने अपने गांव की पास की पहाड़ी से तीन किलोमीटर तक लंबी नहर खोद दी है. और उन्हें ये करने में तीस साल लगे हैं.
लौंगी भुंइया जी का कथन : पिछले 30 सालों से, मैं अपने मवेशियों को पालने और नहर की खुदाई करने के लिए पास के जंगल में जाता हूं. इस प्रयास में मेरे साथ कोई भी शामिल नहीं था……गांव वाले तो कमाने-धमाने शहर गए हैं. मैंने यहीं रहने का फैसला किया था.
लौंगी भुइयां का गांव कोठिलवा गया जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर है. गांव, घने जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है. यह गांव माओवादियों की शरणस्थली के रूप में भी जाना जाता है. गया में लोगों के लिए आजीविका का मुख्य साधन खेती और पशुपालन है. बारिश के दौरान पहाड़ियों पर रुका हुआ सारा पानी नदी में चला जाता था जिसका कोई सीधा लाभ गांव को नहीं मिल पाता था. लौंगी भुइयां इससे परेशान थे और फिर उन्होंने पहाड़ियों से नहर निकालने को सोचा.
आगे बताते हैं एक अनोखा वाक्या: सोशल मीडिया पर फ़ेसबुक में मेरे फ्रेंड लिस्ट में हैं उनका नाम रोहीन कुमार है वैसे वो पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं उनकी एक पहल के वजह से लौंगी भुंइया जी को एक ट्रैक्टर मिल गया
रोहीन कुमार ट्वीटर पर आनंद महिंद्रा जी को टैग करके लिखते हैं
गया के लौंगी माँझी ने अपने ज़िंदगी के 30 साल लगा कर नहर खोद दी। उन्हें अभी भी कुछ नहीं चाहिए, सिवा एक ट्रैक्टर के। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर उन्हें एक ट्रैक्टर मिल जाए तो उनको बड़ी मदद हो जाएगी।
@anandmahindra I reckon Mahindra would feel proud to honour this man. https://t.co/I9sLQf2aX8
ट्वीट के बाद आनंद महिंद्रा जी रिप्लाइ आता है और वो लिखते हैं
उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा। As you know, I had tweeted that I think his canal is as impressive a monument as the Taj or the Pyramids. We at @MahindraRise would consider it an honour to have him use our tractor. How can our team reach him @rohinverma2410 ?
उसके बाद लौंगी जी को ट्रैक्टर मिल जाता है।
रोहीन कुमार फ़ेसबुक और ट्विटर पर आभार भी जताते हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें